भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेघनगर थाना क्षेत्र के गुवाली गांव के समीप बहने वाली एक नदी के किनारे पर छिपाकर रखी गई 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिन हालातों में यह शराब रखी हुई थी उसे देखकर लगता है कि इसका इस्तेमाल चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाना था। थांदला एसडीओपी मनोहरसिंह गवली ने बताया कि बरामद शराब में बियर व अंग्रेजी व्हिस्की शराब की पेटियां है। फिलहाल पुलिस की ओर से जो प्रारंभिक कीमत बताई जा रही है वह 10 लाख रुपए से अधिक है, कीमत की आधिकारिक पुष्टि थोड़ी में हो सकती है। इस अवैध शराब की बरामदगी में 200 पेटी हाई रेंज पुलिस के हत्थे चढ़ी है, लेकिन किसी भी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है पुलिस मामले की जांच कर पता लगा रही है कि यह शराब यहां पर किसने रखी थी। ) Post navigation हादसों का गढ़ बना बावड़ी-पांचकानाका टू-लेन रोड, पाइपों से लदा ट्राला पलटा मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली