डॉ. सरफराज खान, उमरकोट पुलिस चौकी उमरकोट के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुधी के एक कुएं में तैरती युवक की लाश दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी और इसके बाद कालीदेवी थाना प्रभारी करणसिंह रावत, अशफाक खान व एफएसएल टीम के अधिकारी डॉ. आरएस मुजाल्दा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला जिसकी पहचान ग्राम दुधी के 35 वर्षीय युवक अर्जुन पिता खुमा सिंगार के रूप में हुई। अधिकारियों ने शव का पोस्टमार्टम के लिए कालीदेवी स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मर्ग कायम कर जांच में लिया। इस बारे में उमरकोट चौकी प्रभारी सुनीता चौहान कहती है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है उसके बाद पुलिस सघनता से जांच करेगी। ) Post navigation संत नित्यसेन सूरीश्वरजी से मिलने पहुंचे ग्रामीण, राठौर बंधुओं ने संतों के ठहरने के लिए दी भूमिदान में, बनाएंगे भवन भाजपा प्रत्याशी जीएस डामोर के लिए उनकी पत्नी सूरज डामोर ने मांगे वोट, भारी बहुमत जिताने की अपील