सलमान शैख़@ पेटलावद
अबीर गुलाल के साथ फागुन मास का रंगपंचमी पर्व क्षैत्रभर में मनाया गया। धुलेंडी पर रंग नही खेलने वालो ने शुक्रवार को रंगपंचमी पर जमकर गुलाल उड़ाई। कई जगह पानी बचाने के लिए ज्यादातर लोगो ने सूखे रंगो से होली खेली। सुबह से ही नन्हें-मुन्ने बच्चे रंग-गुलाल से सराबोर नजर आ रहे थे। पूरे दिन शहर में स्नेह के रंगो का उत्साह रहा। सारे गिले-शिकवे भूल इस दिन लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। छोटो ने बड़ो को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। शहर के सभी हिस्सो में एक समान ही धूम रही। जगह-जगह रंगो से सराबोर लोगो की टोलियां घूम रही थी। एक-दूसरे को रंगने की होड़ में युवक-युवती आगे-पीछे भागते रहे।
शहर की परंपरानुसार ने निकाली फाग यात्रा:
रंगपंचमी पर्व पर राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति, शिव मित्र मंडल, साई मित्र मंडल और सीताराम ग्रुप ने परंपरानुसार फाग यात्रा निकाली। फाग यात्रा में इस बार नया देखने को मिला। गैर समरसता मंच से निकली। जिसमें होली खेले रघुबीरा अवध में, होली खेले रघुबीरा जैसे गीतो और ढोल की थाप ने सबके उत्साह को बढ़ाया। पुलिस प्रशासन भी खासा चुस्त रहा। इस बार रंग पंचमी पर शहर में जमकर हुड़दंग मचा। फाग यात्रा निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई।
मालूम हो कि राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष रंग पंचमी पर फाग यात्रा का आयोजन किया जाता है। भगदड़ न मच जाए, इसके लिए पुलिस को कमान संभालनी पड़ी। फाग यात्रा में घमे युवाओं ने सारे शहर को रंगीन कर दिया। फाग यात्रा में युवाओ का उत्साह चरम पर रहा। इस बार पानी और रंगो की बजाय गुलाल का इस्तेमाल ज्यादा किया गया। आसपास के गांवो से हुई ग्रामीणों की आमद से शहर की आबादी कुछ घंटो के लिए दोगुनी हो गई। इसके साथ ही लयबद्ध थिरकन का ऐसा दौर चला कि हर कोई उसमें खो गया। जितना जोश शहरवासीयों में नजर आया उतना ही उत्साह ग्रामीणों ने भी दिखाया।
यहां से गुजरा काफिला:
फाग यात्रा नगर के पुराना बस स्टैंड होती हुई गणपति चौक, अंबिका चौक, सुभाष मार्ग, रंगरेज गली, झंडा बाजार, भोई मोहल्ला, गांधी चौक, साई मंदिर होते हुए पुराना बस स्टैंड से फिर पुन: शंकर मंदिर प्रांगण पर जाकर समाप्त हुई। फाग यात्रा में मस्ताने रंगो और पानी की बौछारो के बीच होली खेलते नजर आए। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित युवाओ और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
मोहल्लो में रंगी माहौल रहा:
शहर के कॉलोनी क्षैत्रो व अन्य जगहो पर भी रंगारंग माहौल रहा। युवाओं, महिलाओं, युवतियों की टोलियो ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया। एक-दूसरे पर पानी की बौछारे की गई। कुछ रंगो से बचने के लिए इधर-उधर छुपते भी रहे। गलियों में छोटे बच्चे हाथो में पिचकारियां लेकर खड़े रहे। मार्ग से निकलने वाले हर किसी पर बच्चे पानी की बौछार करते रहे।
पुलिस रही तैनात:
पुलिस व प्रशासन भी खासा चुस्त रहा। शहर के सभी प्रमुख स्थानो पर पुलिस जवानो की तैनाती की गई थी। मोबाइल में पुलिस अधिकारी व जवान शहर का भ्रमण करते रहे।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *