अर्पित चोपड़ा, खवासा थांदला थाना अंतर्गत खवासा चौकी के ग्राम भामल में 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । प्राप्त जानकारी अनुसार भामल निवासी दुर्गा पति राकेश सिंगाड उम्र 20 वर्ष ने गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया । परिजन युवती को तत्काल उपचार के लिए पेटलावद ले गए । जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को युवती ने दम तोड़ दिया । युवती की मौत का समाचार मिलते ही युवती के पीहर पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए । पीहर पक्ष के लोगों ने अपनी बेटी की हत्या होने की भी आशंका जताई । पेटलावद में पीएम के दौरान पीहर पक्ष के लोगों को आक्रोशित होता देख पुलिस भी हरकत में आ गई। पीएम के बाद युवती का शव भामल लाया गया । आक्रोशित परिजनों और विवाद की आशंका के चलते थांदला थाना इंचार्ज मदन लाल मीणा सक्रिय हुए और काकनवानी और थांदला थाने से बल लेकर भामल पहुंच गए । टीआई एम एल मीणा ने आक्रोशित परिजनों को समझाइश और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए युवती का दाह संस्कार करवाया । टीआई मीणा ने बताया कि मामले में पेटलावद थाने में मर्ग कायम किया गया है । जहरीला पदार्थ खाने का कारण अभी ज्ञात नहीं हुआ है । ) नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation सैयदना इदरीस भाईसाहब का किया इस्तकबाल कर विधायक भूरिया ने सैयदना साहब को थांदला लाने का दिया न्योता Next Post