रितेश गुप्ता, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया थांदला पधारे शहजादा इदरीस भाईसाहब को शॉल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया। इदरीस भाई साहब के चर्चा के दौरान विधायक वीरसिंह भूरिया ने बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को जल्द से जल्द थांदला शहर लेकर आने का अनुरोध किया जिससे थांदला ही नहीं वरन जिले के लोगों को उनका आशीर्वाद मिल सके जिससे जिले में खुशहाली व उन्नति हो। सैयदना साहब के स्वागत के लिए हम सभी थांदलावासी आतुर है। गौरतलब है कि शहजादा इदरीस भाई साहब एक निजी कार्यक्रम में शेख मुफदल कल्याणपुरा वाले के यहां पधारे हुए है। वहीं कांग्रेसी नेता नगीन शाहजी ने भी थांदला में पदमावती नदी का जो बोहरा समाज द्वारा प्रोजेक्ट शुरू किया गया था उसे पुन: शुरू कर संपूर्ण नगरवासी उस कार्य में जुटकर नदी को स्वच्छ बनाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, पार्षद आनंद चौहान, मेघनगर कांग्रेसी नेता रामचंद्र निनामा भी मौजूद थे। वही शहजादा इदरीस भाईसाहब ने विधायक वीरसिंह भूरिया को शॉल ओढ़ाई तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जो आपने न्योता दिया वह सैयदना साहब के समक्ष पेश करूंगा तथा शहजादा साहब ने थांदला विधानसभा क्षेत्र ही नहीं वरन पूरे देश में अमन-चैन, शांति-भाईचारे की दुआएं की। इस दौरान बोहरा समाज के थांदला अमील साहब जनाब मुस्तनसीर भाईसाहब, थांदला वाली मुल्ला शेख हैदर भाई कल्याणपुरावाला, शेख ताहिरभाई, मुल्ला आबेदीन भाई, ताहेर भाई परवटवाला, मुस्तुफा कल्याणपुरावाला, शेख सफदर भाई, अजगर पटवारी समेत अनेक समाजजन मौजूद थे। उक्त जानकारी बोहरा समाज के मेघनगर अध्यक्ष व वाली मुल्ला अली असगर बोहरा ने दी है। Post navigation स्व कन्हैयालाल वैद्य की 111वीं जयंती पर वैद्य व्याख्यानमाला संपन्न 20 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, परिजनों को हत्या की आशंका, पुलिस की समझाइश के बाद किया अंतिम संस्कार