रितेश गुप्ता थांदला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर झंडावंदन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नगीन शाहजी द्वारा झंडावंदन किया गया। थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय दिलाने का प्रण ले और देश के लोकतंत्र को ओर सशक्त बनाने में अपना योगदान दे। इस अवसर पर थांदला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गेंदाल डामोर, नपं उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम कादर खान, पार्षदगण अजगर पटवारी,कामगार कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेन्द्र धामन, जिलाध्यक्ष कादर शेख, राजल राजेश जैन, आनंद चौहान, कमालुद्दीन शेख, युकां अध्यक्ष सुधीर भाबर, मोईनुद्दीन सैयद, रामू वर्मा, रतनसिंह वसुनिया आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। Post navigation अभाविप ने समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंप दी उग्र आंदोलन की चेतावनी मदरसा मुस्तुफाइया में फहराया मौलाना बरकाती साहब ने तिरंगा