रितेश गुप्ता, थांदला
मदरसा मुस्तफाइया थान्दला में 70वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर मौलना इस्माइल कादरी द्वारा झंडा फहराया गया। इस मौके पर सदर कदरूद्दीन मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक अब्दुल समद खान, अध्यक्ष जिला मदरसा बोर्ड इरफान खान, पार्षद कमालुद्दीन शेख, आशीष सोनी, जावेद, नासीर खान, हाजी समीउल्ला खान मौजूद रहे। इस मौके पर अब्दुल समद ने अपने संबोधन मे 70वें गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई दी और मुल्क की तरक्की के लिए अपने कर्तव्य के प्रति जागरुक रहने का आव्हान किया। अन्त में सभी को मिठाईयां बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *