सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ आज सोंडवा तहसील मुख्यालय पर दिन भर प्रशासनिक अधिकारियों कि हलचल बनी रही ।सोंडवा एस डी एम के नेतृत्व मे सोंडवा तहसीलदार व टी आई नगर मे सडकों गली मोहल्ले मे घुमते नजर आये । उन्होंने सरकारी संपत्ति पर लगे पोस्टर हटवाये ।तथा वाहनों कि चैकिंग भी की। इसी बीच एक वाहन पर सर्च लाइट देख उसे रोक कर ।सर्च लाइट निकलवा कर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ।500/- रू का चालान भी बनाया गया ।बताया जाता है कि यह वाहन एक नेताजी का था। इसके पश्चात अंग्रेजी शराब दुकान पर निरिक्षण करने अधिकारी पहुँचे जहाँ निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । तथा स्टोक सहित रिकार्ड भी चेक किया गया। यह सब कार्यवाही आगामी विधानसभा चुनाव के मध्ये नजर अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश पर कि जा रही है।इस अमले का नेतृत्व सोंडवा एस डी एम विजय मंडलोई कर रहे थे। जिसमे सोंडवा तहसीलदार दर्शनिसिंह टी आई सुनीता मंडलोई, पटवारी गोरासिया पटवारी जितेन्द्र , सोंडवा मंत्री पारला सस्तियां सहित पुलिस जवान मौजूद थे। Post navigation शिक्षकों की सराहनीय पहल अपने साथी शिक्षक की आकस्मिक मृत्यु पर परिवार को 60 हजार रुपए की आर्थिक मदद नसबंदी के लिए दोपहर में बुला लिया, लेकिन छह घंटे देरी से पहुंचे डॉक्टर, परेशान हुईं महिलाएं