योगेंद्र राठौड़, सोंडवा सोंडवा के कुछ शिक्षकों ने मिलकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक कार्य की शुरूआत की है इससे समाज में आने वाले समय में बदलाव महसूस किया जाएगा, इससे सामूहिकता को बल मिलेगा जो हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति मौजूद तो है पर इस आधुनिकता मे कही खो गई है।अपने साथी मित्र की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर करीब साठ हजार रुपए की राशि प्रदान की है। सोंडवा के मॉडल स्कूल मे चल रहे प्रशिक्षण मे शामिल शिक्षकों के साथ मिलकर सोंडवा व उमरठ संकुल के शिक्षकों द्वारा विगत 3 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय घुमला फलिया सोंडवा मे पदस्थ शिक्षक लालसिंह सस्तिया के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके बाहरवे के दिन उनकी पत्नी बायटीबाई सस्तिया को 59 हजार 552 रुपए की राशि एकत्रित कर उन्हें सौंप दी। Post navigation कावड यात्रा ने किया नगर मे प्रवेश पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी संपत्ति से हटाए पोस्टर, शराब ठेके पर पहुंच किया रिकार्ड चेक