विपुल पंचाल@ झाबुआ
झाबुआ एसपी महेशचंद जैन ने आज दो आदेश जारी कर चार टीआई एवं दस सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया। यह सभी हाल ही में जिले में पोस्टेड हुए थे। नई तबादला सूची में पेटलावद, झाबुआ कोतवाली एवं कालीदेवी थाने को नए टीआई मिले हैं, जबकि कुछ सब इंस्पेक्टरों को चौकियों एवं थानों पर पोस्टिंग मिली है। कृष्णमुरारी त्रिपाठी को झाबुआ कोतवाली का टीआई बनाया गया है, जबकि नरेंद्र वाजपेयी पेटलावद टीआई होंगे। इंस्पेक्टर मदनलाल मीणा को कालीदेवी का टीआई बनाया गया है जबकि इंस्पेक्टर ज्योति सोलंकी महिला अपराध प्रभारी होंगी। इसी तरह सब इंस्पेक्टरों में इंद्रपालसिंह को बामनिया चौकी से थांदला थाने पर भेजा गया है जबकि गोवर्धन मावी को डीआरपी लाइन से बामनिया पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है। हिना कनेश को डीआरपी लाइन से झाबुआ कोतवाली भेजा गया है, जबकि विजयसिंह वास्कले को डीआरपी लाइन से डीसीबी झाबुआ भेजा गया है। सुरेंद्रसिंह शक्तावत को लाइन से मेघनगर थाने पर भेजा गया है, वहीं मोहनसिंह सोलंकी को डीआरपी लाइन से पेटलावद थाने पर भेजा गया है। नरेंद्र निनामा चौकी प्रभारी पिटोल को चौकी प्रभारी सारंगी बनाया गया है, जबकि भीमसिंह सिसौदिया को झाबुआ कोतवाली से पिटोल पुलिस चौकी पर भेजा गया है। हरनाथसिंह को डीआरपी लाइन से कोतवाली पर भेजा गया है, जबकि छुन्नुलाल चौहान को यातायात झाबुआ से झाबुआ कोतवाली पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *