अर्पित चोपड़ा, खवासा जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) खवासा द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें खवासा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों का संरक्षण, अस्तित्व, संवैधानिक अधिकार, पांचवी अनुसूची, पैसा ऐक्ट, वन अधिकार अधिनियम आदि को धरातल पर लागू करवाने एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति आदिवासियों को जागरुक करने के लिए किया गया। जयस पदाधिकारी मनोहर बारिया ने बताया कि रैली के पूर्व सभी समाजजन बालक स्कूल मैदान में इकट्ठा हुए जहां से मनोहर बारिया,गजेन्द्र सिंगाड, बद्री डिंडोर के नेतृत्व मे पूरे गांव में रैली निकाली गई जो पूरे ग्राम का भ्रमण कर थांदला के लिए रवाना हुई। Post navigation एसपी ने चार टीआई व दस सब-इंस्पेक्टरों की खेंप को किया इधर से उधर, देखे नई पदस्थापना सूची विश्व आदिवासी दिवस पर रैली निकाल पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन