झाबुआ लाइव डेस्क- उपायुक्त सहकारिता भारती शेखावत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित पीएन यादव द्वारा मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजनांतर्गत आयोजित फील्ड स्टॉफ एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक में ऋण वसूली की समीक्षा की गई, जिसमें 10 प्रतिशत से कम वसूली करने वाली 24 संस्थाओं के प्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए एवं वसूली मे लापरवाही बरतने पर प्रभारी संस्था प्रबंधक शंकरसिंह निनामा को निलंबित किए जाने के निर्देश संस्था के प्रशासक को दिए गए एवं 16 अगस्त तक 20 प्रतिशत से अधिक वसूली अनिवार्य रूप से किए जाने एवं 31 अगस्त तक बकायादारों से संपर्क कर 50 प्रतिशत से अधिक वसूली किये जाने के निर्देश दिए। वसूली लक्ष्य पूर्ति नहीं किये जाने की स्थिति मे सेवा नियम अनुसार कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई। Post navigation महामंडलेश्वर 1008 स्वामी प्रणवानंद सरस्वतीजी ग्रामीणों के बीच जगा रहे धर्म का अलख एसपी ने चार टीआई व दस सब-इंस्पेक्टरों की खेंप को किया इधर से उधर, देखे नई पदस्थापना सूची