अलीराजपुर लाइव डेस्क- भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेन्द्रसिंह ठाकुर द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें आलीराजपुर नगर के गफ्फार खान को जिला सह संयोजक बनाया गया है। खान के अलावा इस कार्यकारिणी में जहुर अली मकरानी, धनसुख परमार और ओमप्रकाश चौहान को भी जिला सह संयोजक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में भावसिंह, नादमसिंह, महेश भिंडे, विक्रमसिंह, वेस्ता बामनिया, कालु राठौड, मुन्ना भाई, रिजवान खान, जोहरसिंह मकवाना,अनिस खान, कैलाश बघेल, राजा खान, नेकलिया भाई, कुंवरसिंह कनेश, रमेश बघेल और गजरू हरवाल को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। उक्त नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री कमल नयन इंगले, विधायक नागरसिंह चौहान और माधोसिंह डावर की सहमति से की गई है। गफ्फार खान की इस नियुक्ति से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। Post navigation भारतीय जनता पार्टी मंडल सम्मेलन संपन्न राष्ट्रीय विज्ञान वप्रौद्योगिकी संचार परिषद नईदिल्ली द्वारा आयोजित जन विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बखरी प्रतिभा