सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट
दसाई लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल ,दसाई के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित जन विज्ञान गतिविधि मेले में भाग लिया गया lयह आयोजन मानस कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल राजगढ़ में संपन्न हुआ l मेले में विद्यालय की ओर से पर्यावरण एवं विज्ञान संबंधी गीतों की प्रस्तुति दी गईl उमा पाटीदार ,भारती पाटीदार ,खुशी जैन ,आयुषी विश्वकर्मा ,हर्षिता पाटीदार ,वंश गोराना, हर्ष सोनी, हरिओम पाटीदार, महेंद्र हाड़ा के द्वारा “आओ मिलकर पेड़ लगाए “की प्रस्तुति दी गई जिस पर उन्हें द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ l साथ ही यांशीका राजपुरोहित ,मेघा राठौड़ ,रानी पाटीदार, तनिष्का राठौर, स्वाति वैष्णव के द्वारा प्रस्तुत किए गए “धन्य है वह वैज्ञानिक “को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ l “आओ मिलकर पेड़ लगाए” की रचना विद्यालय के संगीत शिक्षक प्रदीप राजपुरोहित द्वारा की गई lचित्रकला में अवनी विश्वकर्मा ने पर्यावरण से संबंधित चित्र बनायाl विज्ञान कला प्रदर्शनी में योगेंद्र बेरागी ,यश पाटीदार ,अंकित कुमावत, आयुष कुमावत ,शिवम पाटीदार द्वारा भाग लिया गया ,जिसमें इन्होंने वैक्यूम क्लीनर ,रूम हीटर, व JCB के मॉडल बनाएं lसाइंस क्विज प्रतियोगिता में डिंपल मारू ,उन्नति मारू ,रानी मारू, और दिव्या पाटीदार द्वारा भाग लिया गया जिसमें रानी मारू और दिव्या पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया lजानकारी संस्था प्राचार्य शिबू थॉमस द्वारा दी गईl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *