पियुष चन्देल अलीराजपुर

18 जुलाई को आलीराजपुर के सर प्रताप उत्कृष्ट उ.मा.वि. में संचालित व्यावसायिक विषय आईटी एवं सिक्युरिटी के छात्र- छात्राओं द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षक श्री प्रेमसिंह गुंडिया (आईटी) एवं एम.डी. खान (सिक्युरिटी) के सानिध्य में छात्र- छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण, कविता-पाठ, गायन एवं अन्य विविध गतिविधियों द्वारा अपना कौशल प्रदर्शन किया। गुंडिया के द्वारा बच्चों को कौशल संवर्धन की प्रेरणा दी गई। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के छात्र प्रदीप कनेश, व छात्रा धर्मिष्ठा व पिंकी ने प्रथम स्थान एवं कक्षा 10वीं की छात्रा प्रमिला रावत, ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य संजय परवाल के द्वारा विद्यालय में संचालित व्यावसायिक विषयों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रेमसिंह गुंडिया ने किया एवं आभार  एमडी खान ने माना। कार्यक्रम में कक्षा 9 वीं, कक्षा 10वी, 11वीं एवं 12वीं के कुल 180 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *