पियुष चन्देल अलीराजपुर
भारत स्काउट गाईड राज्य मुख्यालय भोपाल के वार्षिक कार्यक्रमानुसार संभागीय मुख्यालय इन्दौर के निर्देशानुसार जिला स्तर पर सहायक आयुक्त विनोद कुमार कोरी जनजातिय कार्य विभाग अलीराजपुर एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त हरिदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में स्काउट गाईड संस्था की प्रधान संगोष्ठी का आयोजन सहायक आयुक्त कार्यालय अलीराजपुर में संपन्न हुआ। संगोष्ठी में लगभग 40 संस्थाओं के संस्था प्रधानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एएस ओ.सी. शर्मा एवं डीटीसी नसीम मकरानी द्वारा जिले में जिन जिन संस्थाओं में स्काउट गाईड का संचालन किया जा रहा है, उन संस्थाओं के प्रधानों से स्काउट गाईड दल संचालन करने पर विस्तृत चर्चा की गई, एवं समस्याओं का समाधान किया गया । जिन संस्थाओं में स्काउट गाईड दल नहीं चल रहा है, वहॉ पर दल संचालन करने के लिये संस्था प्रधानों को प्रेरित किया गया। वरिष्ठ स्काउटर हेमन्त सिसोदिया ने भी जिले में स्काउट गाईड दल संचालन करने की बात कही व अपने अनुभवों को बतलाया एवं छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में अच्छे कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में रूपाली नायक,  बृजकुमार सोनी,  खुर्शीदा मकरानी, कुवरसिंह भिण्डे, बसंत राठौड़ एवं भिकला चौहान का विशेेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्राचार्यों एवं संस्था प्रधानों के प्रति जिला सचिव बद्रीलाल भाटोदरा व प्रितीका राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *