भाजपा झूठी खबर छपवाकर कर जनता को कर रही भ्रमित कांग्रेस सशक्त : मंडल अध्यक्ष

May

सरदारपुर से अर्जुनसिंह मावी की रिपोर्ट-
भाजपा कर रही झुठा प्रचार , कांग्रेस मजबूत अपना गिरता जनाधार देख भारतीय जनता पार्टी एवं उसके भाजपा विधायक द्वारा आए दिन भ्रामक एवं झूठी खबर अखबारों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाकर क्षैत्र की जनता को भ्रमित किया जा रहा है विगत 12 जुलाई को सरदारपुर मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मे टाण्डाखेडा दसाई के 40 कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं 16 जुलाई को मोहनखेडा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में रिंगनोद के 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है जबकि हकीकत में टांडाखेडा दसाई एवं रिंगनोद से कुछ ही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता छोडी है उनके नामों की भी अखबारों व वेब पोर्टल या सोशल मीडिया पर वायरल फोटो मे कोई जानकारी नही है जो भारतीय जनता पार्टी और उनके विधायक की बौखलाहट को स्पष्ट साबित करता है। कांग्रेस पार्टी के रिंगनोद मंडल अध्यक्ष भीमसिंह दरबार एवं दसई मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आगामी विधानसभा को लेकर उनकी जमीन खिसकती नजर आ रही है क्योंकि हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव मे सरदारपुर एवं राजगढ में मतदाताओं ने कांग्रेस पर विश्वास दिखाते हुए भारी बहुमत से विजयी बनाया एवं भाजपा को आयना दिखाया है भाजपा द्वारा भ्रमपूर्वक झूठ जनता के सामने परोस कर जनता को गुमराह करने की दूषित राजनीति की जा रही है लेकिन कुछ ही समय बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता जमीनी हकीकत दिखाकर खुद फैसला कर देगी।