फिरोज खान, अलीराजपुर
अलीराजपुर थाने के बखतगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिछोली रोड से 17 नवंबर 2017 को सिलोटा से अज्ञात बदमाशों द्वारा वाहन चालक थानसिंह भायला को सीजर का कहकर फरियादी का महिंद्रा कंपनी का 3118 टोरो 12 टायर का डम्पर कीमत 31 लाख रुपए का चुराकर ले गए। फरियादी जॉर्ज एलन वर्क निवासी सेवालिया (गुजरात) की सूचना पर थाना बखतगढ़ में पुलिस ने धारा 379 धादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया। उक्त वाहन चोरी की वारदात होने पर एसपी विपुल श्रीवास्तव द्वारा थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक अनसिंह भाबर के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई। इस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रयास करते रहे। इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि घटना दिनांक को उक्त डम्पर को कवाट गुजरात की ओर जाते हुए देखा गया था, जिस पर वाहन की तलाश ग्राम कवाट बड़ोली, बरखेड़ा एवं सूरत गुजरात क्षेत्र में की गई। जांच में पता चला कि 17 नवंबर को मेसर्स आरएस पेट्रोल बड़ोली गुजरात में डीजल भरवाया गया था । उक्त पेट्रोल पंप से वीडियो फुटेज तथा स्वीप कार्ड मशीन से बिल निकाले पर संदेही आरोपी जयेश परमार द्वारा उक्त चोरी गए डम्पर में 59 लीटर डीजल का भुगतान रुपए 3750 कार्ड के माध्यम से किया गया था। पश्चात कार्ड धारक के संबंध में बड़ोली सनखेड गुजरात एवं अलीराजपुर बैंकों से जानकारी जुटाई गई लगातार आरोपी की तलाश करते आरोपी जूनागढ़ में है और वाहन बड़ौदा में है। जिस पर बखतगढ़ पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को कब्जे में लिया जाकर जब्त किया। एसपी विपुल श्रीवास्तव द्वारा उक्त वाहन की पतारसी व जब्ती की कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक अनसिंह भाबर, चौकी प्रभारी छकतला सउनि समीर खान, प्रआर सुधीर, आर पंकज, आर संजय एवं आर विनोद को विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *