फिरोज खान, अलीराजपुर ब्यूरो चीफ निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूर्णत: अस्थाई रूप से आगामी देश आदेश तक एसपी विपुल श्रीवास्तव ने निरीक्षक जनकसिंह रावत को थानाप्रभारी चांदपुर से थाना प्रभारी जोबट का चार्ज दिया है। गौरतलब है कि जनकसिंह रावत इसके पूर्व चंद्रशेखर आजाद नगर थाना प्रभारी रह चुके हैं और वे युवा है और उनकी ऊर्जावान कार्यशैली से पुलिस महकमा एकदम चुस्त नजर आता है। थाना प्रभारी जनकसिंह रावत का चांदपुर थाने से स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह रखा तथा थाना प्रभारी रावत के कार्यों की पुलिस स्टाफ व नागरिकों ने तारीफ की। Post navigation समग्र शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न चोरी हुए डम्पर को पुलिस ने आरोपी समेत किया गुजरात से बरामद