हरीश राठौड़, पेटलावद बरवेट की नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में पुलिस की उदासीनता को लेकर सोमवार को झाबुआ- रतलाम और धार जिले के पाटीदार समाज के द्वारा रायपुरिया थाने का पहुंचकर एसडीओपी से चर्चा कर शीघ्र बालिका की खोज कर परिजनों के सुपूर्द करने की मांग की। रायपुरिया में पाटीदार समाज के नेता दीनदयाल पाटीदार रतलाम के नेतृत्व में मंदसौर, रतलाम, धार और झाबुआ के पाटीदार समाज की महिलाएं और पुरुष एकत्रित हुए। थाने में एकत्रित होकर सभी ने एक स्वर में आरोपितों पर कार्रवाई की मांग भी की। बाद में एसपी के नाम एक ज्ञापन एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री को पाटीदार समाज के नेताओ ने दिया। Post navigation पत्नी को काम करने का बोला तो पुत्र ने पत्नि के साथ मिलकर कर डाली अपने पिता की नृशंस हत्या बेतरतीब वाहनों व जहां-तहां दुकाने लगाने से शहर में यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त