झाबुआ । गुरूपूर्णिमा महोत्सव को लेकर 29 जुलाई से शिरडी बाबा मंदिर पर विशाल भंडारा एवं गुरू पूर्णिमोत्सव के कार्यक्रम की षुरूवात हो रही हेै। युवा साई सेवा समिति के दिलीप कुश्वाह ने जानकारी देते हुए कहा कि त्रि दिवसीय उत्सव को लेकर तैयारियों का क्रम अन्तिम चरण में चल रहा है। पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। वही बारिश के मौसम के चलते मंदिर परिसर में टाईल्स ब्लाक लगाए गए हैं ताकि दर्शनार्थियों को किसीभी प्रकार की परेशानी नहीं हो। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः साई बाबा के प्रातः अभिषेक आरती के बाद प्रातः 10 बजे से मेघनगर के पंडित विट्ठल महाराज द्वारा सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया है। इसके बाद आरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। वही दिन भर आध्यात्मिक भजन आदि के कार्यक्रम होगें व रात्रि में 8 बजे से मंदिर में संगीतमय बजरंगबाण का पाठ किया जाएगा। आत 29 जुलाई को त्रिदिवसीय साई महोत्सव को लेकर मंदिर से प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर विदा किया किया जाएगा। युवा साई समिति ने नगर की धर्मप्राण जनता से त्रि दिवसीय आयोजन में सपरिवार पधार कर धर्म लाभ लिये जाने की अपील की है ।
Trending
- मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत संयुक्त संचालक ने जिले की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की
- डेम के गेट चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने संभाली कमान, मिट्टी और गिट्टी से बनाया अस्थायी बांध
- ग्राम पंचायत उदयपुरिया में मतदाता जागरूकता रैली निकाली
- गार्डन में निकला लगभग 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप
- आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 110 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्ठी शराब जब्त
- मेघनगर में 6 अक्टूबर से तीन दिवसीय हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार
- सेवा संकल्प अभियान के तहत बड़ी खट्टाली में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ
- व्यक्तित्व विकास से रोजगार तक, विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के हुनर
- कट्टीवाड़ा में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
Prev Post