झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- अपनी मागों को लेकर निजी बस संचालकों द्वारा की गई हड़ताल के चलते यात्रियों को खासी तकलीफांे का सामना करना पड़ा। रोजाना अप-डाउन करने वाले बसों की हड़ताल और बारिश होने से दोपहिया वाहन से बड़ी मुुश्किल से अपने कार्य स्थल पर पहंुच पाए। वही बसों की टेम्पो एवं जीप चालकों ने बसों की हड़ताल के चलते मनमाना किराया वसूला जिसे देखने वाला जिम्मेदार ट्रैफिक व परिवहन अमला मोन बना रहा। जीप चालकों ने मेघनगर, झाबुआ, पेटलावद, परवलिया काकनवानी व ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोड कर यात्रियों को पहुंचाया। Post navigation बुधवार को साई मंदिर पर तीन दिनी गुरू पूर्णिमोत्सव का शुभारंभ पूर्व संरपच-सचिव के खिलाफ ग्रामवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार