झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- बारिश को दौर विगत पांच दिनों से जारी है। जिसके चलते नदी ,नाले उफान पर है। बारिश के इसी दौर में मंगलवार दोपहर को हुई तेज बारिश मे बस स्टैंड एवं उसके आस पास पानी दुकानों, घरों एवं कार्यालयों मंे घुस गया। भागीरथ राठोर, नितश जैन, सारांश पीचा आदि की दुकानों मे पानी घुस गया। वही जैन बस कार्यालय एवं कौशल प्रशिक्षण केंद्र में पानी घुस गया। दुकानदारों का कहना है विगत तीन दिनों म जब जब भी तेज बारिश हुई है दुकानों मंे घुसा गया ,जल निकासी की उचित व्यवस्था के अभाव मंे हम लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।सब्जी बाजार, हनुमान अष्ट मंदिर काम्लेक्स से कांग्रेस कार्यालय तक की दुकानों में तेज बारिश के चलते बारिश का पानी घुसा। Post navigation कल यात्रा करने से बचे क्योकि बसो की है कल हड़ताल बुधवार को साई मंदिर पर तीन दिनी गुरू पूर्णिमोत्सव का शुभारंभ