अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- हज पर जाना तो हर कोई जाना चाहता है पर जाता वही हे जिसका मदीने वाला का बुलावा आता है। मदीने वाले का ऐसा ही करम वालपुर के जमशेर खान और हुसैना बानो पर हुआ और वो हज के लिए आज वालपुर से मुम्बई के लिए रवाना हुए। खान दम्पति को हज पर रवानगी देने के लिए ग्राम सरपंच जयपाल भाई, मौलाना युसुब अली, मुर्तुजा खान, डॉ मेश्रमजी, इरशाद मो., सलाउद्दीन, अलताब आदि ग्रामवासियो और समाज जन ने फुलमाला पहना कर रवानगी दी और उनके शकुशल लौटने की दुआ की। खान दम्पत्ति कल मुम्बई से उड़ान भरेंगे। Post navigation शिक्षिका के अथक प्रयासों से स्कूल को आज मिलेगा आइएसओ सर्टिफिकेट जमीन बचाओ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जयस कार्यकर्ता