झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जिला आबकारी विभाग ने ग्राम बरवेट में भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री कालूसिंह सोलंकी के घर छापामार कार्रवाई की है। जानकारी मिल रही है कि उनके यहां से अवैध देशी शराब बरामद हुई है। ऐसी कार्रवाई अन्य जगहों पर भी की गई जिसमें कच्ची शराब और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। यह जानकारी देते आबकारी पेटलावद के कपिल मंगोदिया ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में एडीईओ सजेंद्र मोरी एवं एसआई आरएस पुरोहित के मार्गदर्शन में वृत्त पेटलावद ए में ग्राम तारखेडी, झकनावदा, बरवेट, गरबाखेडी, रायपुरिया, तलावखेडी में सघन दबिश अभियान चलाया गया। कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें 120 लीटर महुआ शराब 3 पेटी बियर 2 पेटी व्हिस्की 1000 किलो अवैध महुआ जब्त किए गए। Post navigation स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा के नाटक की प्रस्तुतिया देकर विद्यार्थियों ने किया जागृत कल होगा युवा भारत यात्रा का आगमन, स्वागत में जुटेंगे शहरवासी