अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट 6 जनवरी शनिवार को सुबह 11 बजे वैष्णोदेवी से चलकर नागपुर जाने वाले युवा क्रांति रथ युवा भारत यात्रा का आगमन हो रहा है। राष्ट्र के युवाओं को सशक्त स्वस्थ सबल व्यसनमुक्त आशावादी और आत्म स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से निकाली गई इस यात्रा के स्वागत की भव्य तैयारी चल रही है। गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक डॉ शिव नारायण सक्सेना नगर सीमा पर सनातन सेवा आशरम अलीराजपुर के संत शंकरानंद और संत राजेश नंद महाराज तथा गोपाल गौशाला नानपुर के प्रबंधक लीलाराम वाणी स्वागत कर कलश का पूजन करेंगे। उनके साथ अलीराजपुर जिले के जिला समन्वयक संतोष वर्मा तथा जिला युवा प्रकोष्ठ के संयोजक मोहन सिंह डोडवे भी रहेंगे। नगर में वाणी समाज राठौर समाज सोनी समाज प्रजापत समाज नगर पंचायत ब्राह्मण समाज ब्लड डोनेट ग्रुप यात्रा को भव्य बनाने में तैयारी कर रहे हैं जोबट शक्तिपीठ इस युवा क्रांति रथ को राणापुर से लाकर अलीराजपुर तक पहुंचाएगा। गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आए संत प्रवचन देंगे व रथ यात्रा का संदेश देंगे। Post navigation भाजपा ग्रामीण मंडल सोलंकी के घर आबकारी का छापा, 120 लीटर महुआ शराब व एक हजार किलो महुआ जब्त बड़वानी (मप्र) की बालिका दाहोद शहर से परिजनों को डेढ़ साल बाद मिली, परिजन के छलके आंसू