झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
स्थानीय वैकुंठ धाम गुरुद्वारा पर नाम संकीर्तन सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ की पूर्व संध्या पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं आसपास से नाम संकीर्तन में शामिल होने पंहुची भक्त भजन मंडलियों का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत न्यास मंडल द्वारा किया गया। नगर भ्रमण के दौरान भी भक्तों नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वगात किया। मंगलवार प्रात: अरुणोदय बैला के साथ नाम संकीर्तन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। नाम संकीर्तन सप्ताह के दौरान प्रतिदिन अखंड नाम संकीर्तन पाठ भक्त जनों द्वारा किया जाएगा। न्यास एवं समस्त भक्त मंडल गुरुद्वारा द्वारा बताया गया की नाम संकीर्तन सप्ताह के दौरान 31 दिसंबर को विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। नाम संकीर्तन सप्ताह का समापन एवं अन्नदाताजी की पादुका महापूजन 2 जनवरी को होगा। नाम संकीर्तन सप्ताह प्रारंभ के पूर्व 4 दिसंबर से 25 दिसम्बर तक महा अनुष्ठान का आयोजन न्यास मंडल द्वारा किया गया था। न्यास मंडल नें सभी भक्तजनों से बड़ी संख्या में उपस्थीत होकर धर्मलाभ लेने हेतु निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *