झाबुआ लाइव डेस्क- बीजेपी अब एक बार फिर अपने पूर्व झाबुआ जिलाध्यक्ष ‘मनोहर सेठिया’ पर भरोसा बढ़ा रही है। पहले उन्हें झाबुआ जिले की राणापुर नगर परिषद् की जिम्मेदारी निकाय चुनावों मे दी गई थी। उस समय हर कोई अनुमान लगा रहा था कि राणापुर मे कांग्रेस को हराना नामुमकिन है लेकिन यह सेठिया की ही रणनीति थी कि बीजेपी की ‘सुनीता गोविंद अजनार’ ने असाधारण विजय हासिल की। इस जीत ने सेठिया का कद बीजेपी आलाकमान की नजर में बढ़ा दिया और पार्टी ने गुजरात चुनावों मे उन्हें दाहोद जिले के लिमखेडा विधानसभा का प्रभारी बनाया और जीतने की महत्वपूर्ण लेकिन मुश्किल जिम्मेदारी दी। सेठिया यहां भी कामयाब रहे और कांग्रेस के जबरदस्त प्रचार के बावजूद अपने माइक्रो मैनैजमेंट के जरिए बीजेपी को जितवाने मे कामयाब रहे। और अब सेठिया को एक और बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हे सरदारपुर जिला धार नगर परिषद् चुनावों का प्रभारी बनाया है। राजनीतिक जानकार इसे मनोहर सेठिया की एक बडी उपलब्धि मान रहे है। यह माना जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान सरदारपुर नगर परिषद् चुनावों के बाद मनोहर सेठिया को कोई अहम जिम्मेदारी दे सकता है। Post navigation इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर होने वाली बड़ी लूट की वारदात को किसने और कैसे रोका, देखिए इस खबर में नर्मदा परिक्रमा यात्रा का हुआ स्वागत-डोल पर थिरके दिग्गीराजा