अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा सोंडवा होते हुए वालपुर पहुंची वालपुर पहुचने पर यात्रा का ढोल बाजो के साथ स्वागत हुआ। यात्रा का रात्री विश्राम एवं भोज वालपुर में हुआ। शाम को मां नर्मदा आरती एवं भजन का कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस नेता महेश पटेल एवं डॉ विक्रांत भूरिया के अनुरोध पर दिग्विजय सिंह एवं अमृता सिंह डोल बाजे पर जमकर थिरके, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया। इसके बाद अपने लिए बने कैंप में भोजन एवं रात्री विश्राम किया। आज सुबह आरती के बाद यात्रा आगे धार जिले के लिए बड़ी-यात्रा का अल्प विश्राम धार जिले के कवड़ा तथा रात्री विश्राम डही में होगा। वालपुर में यात्रा का स्वागत यात्रा संयोजक महेश पटेल, सेना पटेल, युवा नेता मुकेश पटेल, दिलीप पटेल, सरदार पटेल, डॉ विक्रांत भूरिया, विशाल रावत, सुलोचना रावत, कालू रावत, ओम प्रकाश आदि जिले के कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया गया। Post navigation सेठिया पर संगठन का भरोसा कायम: राणापुर-लिमखेड़ा के बाद अब सरदारपुर की फतेह की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं ने गली-मोहल्ले में रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश