झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार और विधायक निर्मला भूरिया की अनुशंसा पर जिला किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष छगनलाल जायसवाल द्वारा भाजपा किसान मोर्चा पेटलावद मंडल और ग्रामीण मंडल की कार्यकारणी की घोषित की गई। कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दी है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष परमानंद पाटीदार, महामंत्री राजकुमार पालीवाल, सोहन थावरिया, उपाध्यक्ष शम्भू मानसिंग गामड़, रमेश पोरवाल, जगदीश प्रजापत, धन्नालाल गरवाल, मंत्री दशरथ सिंह पंवार, तेजु गरवाल, मोती खडिय़ा, विष्णु पाटीदार,राजेश पाटीदार, मीडिया प्रभारी रजनीश पाटीदार, कोषाध्यक्ष सागरमल प्रजापत को बनाया गया। वहीं नगर मंडल में अध्यक्ष पद पर प्रकाशचंद्र गुर्जर, महामंत्री पुष्पेंद्र सोलंकी, अंकुश जगदीश गुर्जर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मुलेवा,नारायण राठौड़, कैलाश पटेल, मंत्री राजेंद्र सेप्टा, तेजुलाल मुणिया और मनीष चौहान, मीडिया प्रभारी रवि गुर्जर को बनाया गया। Post navigation कमला नेहरू कन्या छात्रावास में गैस का भट्टा रसोइयन आई चपेट में, मची अफरा-तफरी जब तक दिल में हसद, कुफ्र, कीना व छलकपट रहेगा तब तक ये दिल आका का मदीना नहीं बन सकता : असगर बापू