झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर के कमला नेहरू कन्या छात्रावास में गैस का भट्टा भपक जाने से रसोईयन घायल हो गई और छात्रावास में कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि गैस टंकी तक आग नहीं पहुंची अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणपती चौक स्थित कमला नेहरू कन्या छात्रावास में रसोई घर में रसोई बनाई जा रही थी अचानक से पुराने हो चुके गैस भट्टे में आग पकड़ ली। खाना बना रही सावित्री नंदराम डामर ने हिम्मत कर आग को बुझाया, लेकिन इस दरमियान उससे शरीर के कुछ हिस्से में आग में झुलस गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार किया गया। छात्रावास में करीब 100 बालिकाएं रहती है वैसे तो कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ किंतु पुराने उपकरणों के प्रयोग से किसी दिन भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। Post navigation विवादों में फंसा महिला का शव लगातार होती रही शव की अवमानना भाजपा किसान मोर्चा की कायकारिणी गठित, परमानंद पाटीदार अध्यक्ष मनोनीत