झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट-
मां भद्रकाली मवेशी मेला रायपुरिया बुधवार 29 नवंबर से प्रारंभ होकर गुरुवार 7 दिसंबर को मेले का समापन होगा। यह जानकारी मेला समिति अध्यक्ष सरपंच सुखराम मेडा नेदी। समिति की कार्यकारिणी अध्यक्ष सुखराम मेडा, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राठौर, मेला प्रभारी मांगीलाल बिलवाल, सचिव मेला कमेटी सदस्य एवं पंच मां भद्रकाली मवेशी मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में दुकानों के लिए प्लाट की साइज एवं स्थान आवश्यकतानुसार परिवर्तित किया जा सकता है मेले में दुकान प्राप्त करने हेतु आवेदन शुल्क सहित 27 नवंबर को शाम 5 बजे तक अनिवार्य रुप से देना होगा। ब्लॉक वितरण कार्य 29 नवंबर से प्रारंभ कर दिया जाएगा। निर्धारित ब्लॉक पर दुकान स्वयं के द्वारा 29 नवंबर से अनिवार्य रूप से लगाना होगा ब्लॉक दुकान अन्य को बेचना या दुकान नहीं लगा सकते। 29 नवंबर को खाली ब्लॉक अन्य को दे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *