अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- ड्राइवर इलेवन सोंडवा के तत्वावधान में टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सोंडवा के पंचायत ग्राउंड में शुरू हुआ, जिसमे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही है। क्रिकेट मैचों का रोमांच चरम पर है। इस क्रिकेट मैचों को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक क्रिकेट ग्राउंड पर उमड़ रहे हैं। टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार 10,000/-रुपए व सेकंड पुरस्कार 5000/-रुपए रखा गया है। प्रवेश शुल्क 950/- रखी गई है। आयोजन समिति में शिव ठाकुर (सरपंच सोंडवा), वेरला, माधव, संतोष, भुवान, शेरु, कुरैश, राजू सोलंकी, महेन्द्र, पुना आदि अपने सहयोग देकर टूर्नामेंट के सफल संचालन में जुटे हुए हैं। Post navigation ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस 75 फीसदी अंक प्राप्त कर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की फीस अब राज्य सरकार जमा करवाएगी