झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- क्षेत्र की सुप्रसिद्ध न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार-बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय एकता दिवस व राष्ट्रीय संकल्प दिवस के अवसर पर संस्था के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता व सदभावना की शपथ दिलवाई गई। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कई प्रस्तुतियां दी गई। बुधवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बालिकाओं द्वारा मध्य प्रदेश गान पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सम्पूर्ण संस्था स्टॉफ उपस्थित था। Post navigation मयूर पार्क में बरसों पुराने पेड़ काटे प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन