झाबुआ लाइव के लिए रामनगर से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट- बुधवार को दोपहर में रायपुरिया-पेटलावद मार्ग पर अज्ञात चालक ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम धतुरिया के किसान मोबीनसिंह चंदेल उम्र 40 वर्ष बाइक से सोयाबीन बेचने कृषि उपज मंडी पेटलावद जा रहे थे कि तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। कार चालक का पता नहीं सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation लुट के आरोपों के जद मे आये पांच मे से चार पुलिस कर्मी सं संस्पेंड मयूर पार्क में बरसों पुराने पेड़ काटे