अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र (राज) वाणी की रिपोर्ट-
नानपुर में मोहर्रम की 10 तारीख को इमाम हुसैन की शहादत पर ताजिये निकाल मनाई गई। इस दौरान सभी जाति धर्म के लोगों ने शिरकत की जुलूस को शिया जामा मस्जिद से होकर पूरे नगर में निकला। इस दौरान हम भी कहे हुसैन या हुसैन तुम भी कहो या हुसैन की गूंज पूरे नगर में सुनाई दी। लोगों ने मन्नते उतारी। बड़ी चौक में जैसे ही ताजिए निकाले निकाले बच्चे के परिजनों ने उनके साथ दौड़ लगाकर नारियल फोड़े वकी मन्नत होता है। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र दिखाई दिया। मुसलमानों के साथ हिंदू योमे आशुरा का पर्व मनाते हैं। वे भी ताजियों में आस्था रखते हैं। साथ ही एकता की मिसाल देखने को मिली। इस पावन अवसर पर हिंदू समाज के लोगों ने भी मन्नतें उतारी इसके बाद नागपुर पत्रकार संघ व ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया था जिसके तहत ताजियों को शानदार आकर्षक बनाने वालों को प्रथम द्वितीय और तृतीय इनाम भी रखा है रखा गया था वह सभी लगभग 20 ताजियों का बनाने वालों को प्रोत्साहन राशि को इनाम दिया गया। हजरत हुसैन अलैहिस्सलाम व इनकी आल की शहादत के दौरान मुसलमानों में गम का माहौल रहता है। आप नबी ए पाक रसुलुल्लाह सल्ललाहो अलैह व सल्ललम के प्यारे नवासे है जिन्होंने यजीद ने शहीद किया। ताजियों में प्रथम इनाम अलमदार ग्रुप को, द्वितीय बबलू मनियार ग्रुप डेस्टिनी ग्रुप को इनाम दिया गया जिसमें मुस्लिम समाज के सदर अजीज शेख ने बताया कि ताजियों में सभी धर्मों के लोग जुटे और उन्होंने अपनी मन्नते उतारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *