अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट- नानपुर क्षेत्र में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कर्मचारी मैंटेनेंस के कार्य में जुटे हैं और प्रतिदिन 8.30 बजे दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती करते हैं। इसके कारण क्षेत्र मेें बिजली से जुड़े व्यवसाय करने वाले व्यापारियों परेशान है उनका व्यापार-व्यवसाय ठप है। वजह यह है कि बिजल कंपनी के कर्मचारियों ने क्षेत्र में मैंटेनेंस के नाम पर एक दिन की कटौती की घोषणा की थी लेकिन अब समस्या उस वक्त विकराल रूप ले लिया जब नानपुर क्षेत्र में बिजली कंपनी ने मैंटेनेंस के नाम एक सप्ताह कर लिया लेकिन मैंटेनेंस एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी यह कार्य चल रहा है जिससे क्षेत्र में आटा चक्की व्यवसायी, कम्प्यूटर ऑनलाइन, कियोस्क बैंकिंग, ऑनलाइन रिचार्ज व इलेक्ट्रॉनिक का व्यवसाय करने वाले व्यापारी बिजली विभाग की मनमानी से त्रस्त हैं व वे दुकान खोलकर सिर्फ फुर्सत में नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के व्यापारियों ने विद्युत वितरण कंपनी के आला अधिकारियों से मांग की कि वे उनके व्यापार के समय विद्युत प्रदाय करे ताकि उनके व्यवसाय बिजली कटौती से प्रभावित न हो। Post navigation झंडावंदन कर मनाया स्वतंत्रता दिवस इमाम हुसैन की शहादत पर निकले ताजियों के जुलूस में जुटे सभी धर्मों के लोग