झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- विजयादशमी पर आज पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान विधि-विधान से एसडीओपी आरआर अवासिया, थाना प्रभारी लोकेन्द्रसिंह ठाकुर ने शस्त्र व वाहनों की पूजा। पंडित प्रफुल्ल शुक्ला ने विधि विधान से शस्त्र व वाहनों की पूजा संपन्न करवाई। इस अवसर पर एएसआई बेस, श्री झाला, गोविंद्र भामदरे, प्रधान आरक्षक नीरज, प्रआर हितेंद्र, दिग्विजयसिंह, आरक्षक मुकेश, सुरेश पग्गी, शेलेन्द्र, जीतूू समेत पुलिस स्टाफ मौजूद था। Post navigation मंत्री लालसिंह आर्य का भाजपाइयों ने किया स्वागत, एसडीएम का स्थानांतरण कैंसल करने की मांग रायपुरिया में भी 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन