झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नवरात्री उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नौ दिवसीय नवरात्री पर्व के अंतिम दिवस भी गरबा प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। नगर के सभी देवी स्थानों पर 9 दिनों तक अनुष्ठान एवं पूजन अर्चन किया गया। प्रसिद्ध देवी स्थल स्वयं भू-माता मंदिर पर यज्ञात्मक अनुष्ठान एवं अभिषेक का नौ दिनी आयोजन किया गया। नगर एवं आसपास क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं द्वारा यहां पहुंच दर्शन कर धर्मलाभ लिया एवं रात्री के समय गरबा का आयोजन समिति द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। नगर में भी गरबा पांडलों में गरबा की धूम रही नगर के प्रसिद्ध गरबा स्थल इन्द्रपुरी कालोनी के इन्द्रप्रस्थ गरबा समिति द्वारा आयोजित किया गया। आकर्षक विद्युत सज्जा से सुशोभित गरबा पांडाल में 9 दिनों तक महाआरती के उपरान्त गरबा रास का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के युवक युवती एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। गुजराती, महाराष्ट्रीयन परिधानों में युवतियों नें गरबा रास किया। आयोजन समिति के गौरसिंह वसुनिया ने बताया कि जिस उत्साह से गरबा प्रेमियों ने इन्द्रप्रस्थ में हिस्सा लिया। उसके मद्देनजर अगले वर्ष और भी अधिक उत्साह के साथ एवं विशेष तैयारियों के साथ आयोजन किया जाएगा। नगर के पद्मावती तट स्थिथ काशी विश्वनाथ मंदिर पर भी देर शाम महाआरती के उपरान्त गरबा का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा गरबा का आनंद लिया गया। नगर के अम्बे माता मंदिर, बिजली ऑफिस कॉलोनी, जवाहर मार्ग एवं अन्य गरबा समितियों द्वारा भी गरबा रास का आयोजन किया गया। Post navigation टमाटर को लेकर क्षेत्र के किसान हुए लाल- पाक विदेश मंत्री के बयान के बाद फूंका पुतला राजवाडा चौक के गरबों में कन्नड़ अभिनेत्री रूपाली ने गरबे खेल की मां की आराधना