झाबुआ। जनसुनवाई में आवेदन संयुक्त कलेक्टर एनएस राजावत को आवेदकों ने सौंपे। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आॅनलाइन भेज दिए गए। इस दौरान जनसुनवाई में संगीता पति मोहन निवासी सेमलिया नारेला तहसील थांदला ने नसबंदी आॅपरेशन फेल हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए आवेदन दिया। संगीता ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व पेटलावद के शासकीय हास्पिटल में उसने दो बच्चों के बाद नसबंदी आॅपरेशन करवाया था किंतु आपरेशन फेल हो जाने से वह पुनः गर्भवती हो गई। वहीं सुकराम निवासी सागडिया तहसील पेटलावद ने कपिल धारा योजनांतर्गत स्वीकृत कूप की राशि का भुगतान करवाने के लिए व सुकिया पिता जाम्बु निवासी कुंदनपुर तहसील राणापुर ने मुख्यमंत्री आवास के लिए आवेदन दिया। इसी के साथ वरसिंह पिता मांगू निवासी ग्राम सागडिया तहसील पेटलावद ने सरपंच सचिव द्वारा शासकीय योजनाओं में लाभ नहीं दिलवाने एवं उचित मूल्य की दुकान के संचालक द्वारा खाद्य सामाग्री नहीं देने की शिकायत की व जगदीश पोरवाल निवासी लुनेरा तहसील रतलाम ने ग्राम पंचायत नारेला, ग्राम पंचायत कुकडीपाडा, नौगांवा एवं भामल में मनरेगा योजना में किये गये ब्लास्ंिटग कार्य का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। एक अन्य मामले में कमली पिता लाला कटारा निवासी पन्नास तहसील पेटलावद ने पनास तालाब की नहर में गई भूमि के मुआवजा राशि के चेक की अवधि बढ़वाने के लिए, तेरू पिता फुलजी एवं अन्य ग्रामीण निवासी सजेली नानिया साथ ने कपिलधारा कूप तक विद्युत पोल लगवाने, सेवानिवृत्त शासकीय सेवक शांतिलाल जैन निवासी राणापुर ने शेष पेंशन राशि व एरियर का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। इसी के साथ अनसिंह पिता भीला निवासी खेडी तहसील झाबुआ ने इंदिरा आवास स्वीकृत करवाने के लिए, जोगडा पिता वालू निवासी नेगडिया तहसील झाबुआ ने एक बत्ती कनेक्शन दिलवाने के लिए आवेदन दिया।
Trending
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
Next Post