झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ अबदुल वली पठान की रिपोर्ट- मिशन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण 7 से 14 मई तक आयोजित किया गया जिसमें लक्षित महिलाएं 1559 में से 995 टीकाकृत हुई जिसका टीकाकरण 64 प्रतिशत रहा एवं लक्षित बच्चों 6467 में से 4568 का टीकाकरण 71 प्रतिशत रहा इस अभियान की उपलब्धि में अंतर्विभागीय सहयोग व समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सामूहिक परिणाम रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रजनी डावर ने जनता से अपील की कि आगामी तृतीय चरण 7 से 15 जून हेतु निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क टीकाकरण हेतु पंजीयन करवा लें स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता को पुनः हेडकाउंट का सर्वे करने के लिए निर्देशित किया है। जिससे की शत-प्रतिशत गर्भवती माताओं व शिशुओं को टीके लगाए जाने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाई जा सके। Post navigation 21 एवं 22 मई को आयोजित होगा रोजगार मेला संगीता ने आॅपरेशन फैल होने पर मांगी आर्थिक मदद