अलीराजपुर लाइव के लिए सोण्डवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- आज सांसद कांतिलाल भूरिया ने सोंडवा क्षेत्र का दौरा किया वे करीब 12 बजे सोंडवा तहसील की बयडिया ग्राम पंचायत पर पहुंचे जहां पर उन्होंने 13 लाख 8 हजार से बनने वाले पुल का भूमिपूजन किया। इस मौके पर ग्राम सरपंच भंगडीबाई हिरला तोमर भी मौजूद रही। इसके बाद वे सोंडवा रेस्ट हाउस पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने सोंडवा क्षेत्र के कांग्रेसियों की बैठक ली। उसके पश्चात वे ग्राम सरपंच कुकडिय़ा पहुंचे जहां पर उन्होंने 2 विद्युत डीपी का उद्घाटन किया। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सरदार पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल, मोहन सरपंच, हिरला सस्तिया पूर्व सरपंच सोण्डवा, भाया भाई, नीरज उदयसिंह, भालका सरपंच, बिहारीलाल जिला पंचायत सदस्य, कनसिंह, भुवान (नाना) ओझड, कैलाश डावर इंजीनियर, ईश्वर मंत्री, एसडीओ सोहनसिंह झानिया, कारसिंह कुलवट, शंकर बामनिया सहित सोंडवा क्षेत्र के लगभग सभी कांग्रेसी शामिल हुए। Post navigation भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया बारिश में मकान की दीवार गिरी