झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- दस दिवसीय चलने वाले गणेशोत्सव को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा गया। हर कोई अपने-अपने हिसाब से सर्व सिद्धिी दायक गणेशजी को विराजमान करने के लिए झांकियां, अस्थाई झांकियां तैयार करने में लगा था। विशेष कर नन्हे-मुन्ने बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। नगर में लगभग छोट-बडे मिलकर 100 जगह गणेशजी विराजित किए। गणेशजी को ढोल ताशों के साथ जुलूस के रूप में वदा कर लाये और विराजित किया सारा नगर गणपत्ति बाबा मोरया, चार लड्डू चोरया के जयकारो से गंूज उठा। विराजित करने के पश्चात आरती कर, प्रसादी का वितरण किया गया। Post navigation भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मना धूमधाम से मंशापूर्ण खेडापति हनुमान मंदिर में हुआ अन्नकूट का आयोजन