झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट– प्रतिवर्पानुसार इस वर्प भी श्री लाभपंचमी के शुभ अवसर पर मंशापूर्ण खेडापति हनुमान मंदिर बामनिया में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बडे ही धर्ममय माहौल में हुआ। इस अवसर पर प्रात:काल में हनुमानजी प्रतिमा का आकर्पक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में भी आकर्पक साज-सज्जा की गई। अन्नकूट महोत्सव को लेकर विगत दो दिनों से श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही थी। दोपहर 12 बजे भगवान की महाआरती कर भगवान को 56 भोग का नैवेध अर्पण किया गया। तत्दपश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी के साथ-साथ भोजन भी करवाया गया। आयोजन में मदिर के पंडित कैलाश तिवारी ने भगवानजी की आरती की। आयोजन में रामपुरिया मंदिर मंहत रामदासजी महाराज और बामनिया के पं. भगवतीप्रसाद शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आयोजन में बामनिया सहित क्षेत्रभर के विभिन्न ग्रामों के श्रद्धालु बडी संख्या में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। Post navigation गणपत्ति बाबा मोरिया की गूंज के साथ जगह-जगह विराजे गजानंद अचानक बज उठा बैंक का सायरन ; मची अफरा तफरी ; पुलिस पहुंची तो ..!