झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर पर मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पर्युषण महापर्व के चलते सुबह से ही देवाधिदेव भगवान महावीर स्वामी की विशेष केशर पूजा अर्चना की गई। आज भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव होने से जिनालय में भगवान की आकर्षक अंगरचना की गई। संपूर्ण समाजजनों ने एकत्रित होकर भगवान महावीर जन्मोत्सव का वाचन किया। सर्वप्रथम स्थानक भवन में तत्पश्चात महावीर स्वामी मंदिर ओर फिर राजेन्द्र सूरी गुरु मंदिर में किया गया। माता त्रिशला को जो 14 स्वप्न आए थे। उनके प्रतिस्वरुप 14 सपनाजी की बोली लगाई गई। भगवान को पालना झुलाने की बोली शरद कुमार सोहनलाल गुगलिया परिवार ने ली। रात मे रंगा रंग भक्ति का आयोजन किया गया जिस में देर रात तक भक्तजन भक्ति में डूबे रहे। महावीर महारो पालनिये झूले रे स्तवन से गायको ने अद्भूत समां बांधा समाजजनों ने बढ़-चढ़ कर सभी आयोजन में सम्मिलित हुए तत्पश्चात भगवान की महा आरती उतारी गई। साथ ही केशर के छापे एक दूसरे को लगाकर भगवान के जन्म कल्याणक की बधाई दी एवं प्रभावना बांटी गई। Post navigation भट्ट की सेवानिवृत्ति पर हुआ भव्य स्वागत आयोजन गणपत्ति बाबा मोरिया की गूंज के साथ जगह-जगह विराजे गजानंद