झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- स्थानीय डीआरपी लाईन स्थित यातायात पार्क में पुलिस विभाग द्वारा संकल्प ग्रुप झाबुआ के सहयोग से अभिव्यक्ति मंच का 9वां आयोजन शनिवार रात किया गया। जिसमें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां ने उपस्थित दर्षकों का दिल जीत लिया। शुभारंभ अवसर पर अतिथि के रूप में जमना चौहान एवं थाना प्रभारी कालीदेवी एमएल गौड़ उपस्थित थे। जिनके द्वारा मां सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। पश्चात सरस्वती वंदना रिद्धि त्रिवेदी ने प्रस्तुत की। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में झाबुआ के नन्हें कलाकारों के साथ ही बाहर से आए बच्चों ने नृत्य, नाटक, गीत आदि की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी। करीब दो से ढाई घंटे तक कार्यक्रम चला। कार्यक्रम में निर्णायक रूप में साक्षर भारत की अन्नू भाबोर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रकाश चौहान उपस्थित थे। निर्णायकों का सम्मान संकल्प ग्रुप की संयोजक भारती सोनी ने किया। पुरस्कार प्रदान किए गए कार्यक्रम पश्चात विजेता बच्चों को थाना प्रभारी कालीदेवी एमएल गौड़ की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार काजल खरे, द्वितीय एंजल गौड़ एवं तृतीय रिद्धी त्रिवेदी को प्रदान किया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार गीतांजली वर्मा, यषी सोनी एवं ओषिन वरदिया को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विरेन्द्रसिंह राठौर ने किया एवं आभार कार्यक्रम के सह-संयोजक विपुल पांचाल ने माना। Post navigation दिशांक बड़दवाल ने आईआइटी में सिलेक्ट होकर क्षेत्र को किया गौरवान्वित पिकअप पलटने से किशोरी की मौत