झाबुआ लाइव के लिए पिटोल भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट- इंडियन इंस्ट्टीयूट टैक्नॉलोजी (आईआईटी) में छात्र दिशांक का चयन होने पर पिटोल क्षेत्र में हर्ष है। व्यवसायी व विधायक प्रतिनिधि जगदीश बड़दवाल के पुत्र दिशांक बड़दवाल का ऑल इंडिया रैकिंग में 6030वां नंबर एं ओबोसी रैकिंग में 1021वें नंबर पर आकर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले दिशांक का चयन होने पर लबाना समाज में हर्ष छा गया। इस दौरान विधायक शांतिलाल बिलवाल, शैलेष दुबे, बबलू सकलेचा, महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रतीक शाह, दौलत भावसार, मेजिया कटारा, ओम शर्मा, हरू भूरिया व पिटोलवासियों ने बालक दिशांक को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। Post navigation कांग्रेस ने नगर पालिका का सब्जी मार्केट में जल भराव के विरोध में किया घेराव अभिव्यक्ति मंच पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन