ARpit Chopra, Khawasa खवासा से करीब 6 किमी दूर पिकअप पलटने से 1 किशोरी की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम रन्नी में शादी समारोह में आई पिकअप क्रमांक MP 43 G 2428 ग्राम वडलीपाड़ा के समीप पलटी खा गई । जिसमें कुसुम पिता गौतम उम्र 15 वर्ष निवासी चिकनी (बाजना) की मृत्यु हो गई और मृतक की माँ नंदुबाई घायल हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। खवासा पुलिस चौकी प्रभारी शिवराम निर्वेल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध 304 A में प्रकरण दर्ज किया गया है । आरोपी की तलाश जारी है । Post navigation 12 दिनों से लापता बुजुर्ग महिला को व्हाट्सअप ने मिलाया अपने परिजनों से संकल्प ग्रुप ने ग्रामीण किशोरियों-महिलाओं के लिए आयोजित की आहेली की 15वीं वर्कशॉप