झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
दशमाता पर्व महिलओं द्वारा आस्था पूर्वक आज मनाया जा रहा है। व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी जा रही है। घर परिवार की दशा सुधारने के लिए महिलाओं ने दशामाता का पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने रक्षा डोर बांधकर परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। अंत में कथा का श्रवण भी किया। दशामाता के पर्व पर महिलाओं ने उपवास रखकर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रही है। गणेश चौक, शिव मंदिर, शनि मंदिर, माही कालोनी आदि स्थानों पर स्थित पीपल के वृक्ष पर महिलाए शक्ति बडी संख्या में सुबह से ही पूजा कर रही है। महिलाए पूजा के साथ परिक्रमा कर वृक्ष पर आस्था की सूत से बनी डोर बांध परिवार में सुख-समृद्धि की मंगल कामना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *