Trending
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
हिंदू जागरण मंच ने नगर में विशाल गैर निकाली। पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने भगवा ध्वजों से सुशोभित विशाल गैर निकाली जिसमे ढोल मांदल, आदिवासी नृत्य एवं केसरिया दुपट्टों गले में डाल कर घूम रहे युवा व केसरिया रंग के साफे बांध कर निकले कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र रही। गैर पुरानी मंडी से प्रारंभ होकर, पिपली चौराहा, आजाद चौक, मठवाला कुआं चौराहा होते हुए बावडी मंदिर पहुंची जहां गैर का समापन हुआ। गेर में ररुस्तम चरपोटा, सुनील पणदा, भूषण भट्ट, दिलीप कटारा, बंटी डामोर, मन्नु डामोर, गणराज आचार्य, राकेश सोनी, मुकेश प्रजापती, जसवंत डामोर, राजेश वसुनिया, भुंडिया वसुनिया, नरसिंग भाबर, विष्णु सोनी समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गेर का आयोजन किया गया। कांग्रेस कमेटी द्वारा गेर की शुरुआत पुरानी कृषि मंडी से पीपली चौराहे से होती हुई आजाद चौक से होती हुई कांग्रेस कार्यालय तक निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि प्रकृति, संस्कृति, उमंग, उत्साह से भरा नृत्य का मिश्रण, भगोरिया की गरिमा में वासंती छटा का ऐसा रंग भरता है कि देश ही नहीं अपितु विदेशों से भी इस पर्व को देखने विदेशी लोग कई क्षेत्रों से आते हैं। क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, मप्र के पूर्व मंत्री महेश जोशी, पूर्व विधायक रतनसिंह भाबोर, युवा नेता विक्रांत भूरिया आदि ने ढोल मांदल बजाकर ऐतिहासिक गेर निकाली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद अरोरा, वरिष्ठ नेता नारायण भट्ट, समाजसेवी प्रकाश रांका, पूर्व नप अध्यक्ष राजेश डामोर, सांसद प्रतिनिधि गुलामकादर खान, युवा नेता जसवंत भाबोर, चैनसिंह डामोर, पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अक्षय भट्ट, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेण, पार्षद किशोर खडिय़ा, कादर शेख, प्रवक्ता विकास रावत, आनंद चौहान, सुधीर भाबोर, मुस्तम बोहरा, मोइनुद्दीन खान, अलीहुसैन बोहरा, श्रीमंत अरोरा, राजेश गेंदाल डामोर, जितेन्द्र धामन, कमलेश सोनी, रामू वर्मा, वरसिंह भूरिया, मनीष अहिरवार, दिलीप भूरिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।